फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिवार को बेहोश कर आभूषण, नकदी चोरी

Tue, 16 Jun 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा अलमारी का सामान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बा के मोहल्ला रामदासिया में रविवार रात चोरों ने एक परिवार को बेहोश कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरों ने पहले किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर उन्हें बेसुध किया और फिर घर से सोना-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए।
शिकायतकर्ता धर्मवीर ने बताया कि गर्मी के कारण वह रोजाना की तरह कमरों में ताला लगाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ आंगन में चारपाई पर सोए थे। सोमवार सुबह देर से आंख खुली तो पत्नी और दोनों बच्चे बेसुध अवस्था में मिले, जबकि कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर के अनुसार चोर घर से करीब तीन तोला सोना, 15 तोला चांदी और 10 हजार रुपये ले गए। आरोप है कि वारदात से पहले परिवार को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया, जिससे सभी गहरी नींद में चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें