राज्यस्तरीय कपालमोचन एवं श्रीआदिबद्री मेले में रविवार देर शाम एक महिला श्रद्धालु अपने छह माह की दुधमुंही बच्ची के साथ मिली। महिला को बेसुध हालत में देखकर पास से गुजर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने उसे कपालमोचन स्थित स्वास्थ्य जांच शिविर में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। महिला चिकित्सक शर्मा परवीन ने बताया कि महिला ने कोई नशीला पदार्थ खाया है। इस कारण उसकी यह हालत हो गई है। महिला का उपचार किया जा रहा है, जल्द ही उसकी हालत में सुधार हो जाएगा।