फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी के धुएं से परेशान ममीदी के ग्रामीण

Thu, 20 Nov 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्लाईवुड फैक्टरियों के धुंए से परेशान होकर बुधवार को गांव ममीदी के लोग डीसी पार्थ गुप्ता से मिले। इस दौरान उन्होंने फैक्टरियों से निकल रहे धुंए से मुक्ति दिलाने की मांग की है। गांव के प्रदीप कुमार, राम प्रकाशर, अमित, महेश त्यागी, सोहन लाल, राम कुमार ने बताया कि उनके गांव के नजदीक छह से सात प्लाईबोर्ड की फैक्टरियां हैं। जिनसे निरंतर घना काला धुआं निकलता रहता है। धुएं के कारण राख उड़ कर उनके घर, छतों व आंगन में आकर गिर रही है। ऐसे में उनके कपड़े तक खराब हो रहे, यहां तक आंगन का फर्श भी काला हो रहा है।
विज्ञापन

धुएं के कारण लोगों को सांस व त्वचा संबंधी शिकायत होने लगी है। इस संबंध के बारे में वे कई बार फैक्टरी के मालिकों से भी बात कर चुके हैं, परंतु उन्होंने इसका हल निकालने जैसी कोई बात नहीं कही। ऐसे में वे सभी कहा जाएं। परेशान होने के बाद डीसी को शिकायत सौंपी है। वहीं, डीसी पार्थ गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें