फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगधात्री प्लाई फैक्टरी के बॉयलर सेक्शन में लगी आग

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग की उठतीं लपटें। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
खजूरी स्थित जगधात्री प्लाई की फैक्टरी के बॉयलर सेक्शन में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान खाक हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। आग इतनी भयानक थी कि मिनटों में ही सामान को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, आग की सूचना मिलते ही वर्करों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं आसपास की फैक्ट्रियों के वर्कर भी वहां पहुंच गए। और वहां पड़े सामान को समेटना शुरू कर दिया। लेकिन आग की लपटों ने सामान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। फैक्ट्री के वर्करों ने तुरंत मालिक व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

हालांकि आग कैसे लगी फिलहाल इसके बारे में नहीं पता चल पाया है। किंतु आग इतनी भयानक थी कि आसपास खड़ा होना भी मुनासिब नहीं था। जैसे ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को लगी। मौके पर तुरंत तीन गाड़ियों को भेजा गया। बताया गया है तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसमें कोर, जलाने के लिए पड़ा हुआ बालन, फैक्ट्री का सेट और पूरा बॉयलर सेक्शन जलकर नष्ट हो चुका था।
उधर, फैक्ट्री के संचालक मुकेश गर्ग ने बताया कि सुबह लगभग साढे़ सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। वह तुरंत पहुंचे। इतने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई। इस दौरान आग ने पूरे बॉयलर सेक्शन को चपेट में ले लिया था। आग से कोर, जलाने का बालन समेत अन्य सामान जल गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कुछ समय पहले यमुनानगर इंडस्ट्री एरिया स्थित मिल्क केन बनाने वाली फैक्ट्री में रखे बड़े एलपीजी सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें करीब नौ वर्कर बुरी तरह से झुलस गए थे। इसमें खुद फैक्ट्री के मैनेजर व एक अन्य ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था। इसके अलावा आग के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान भी जलकर राख हो गया था। इस दौरान अन्य वर्करों ने बाहर भाग अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन

फोटो- 24 से 27 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें