फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव प्रवेश द्वार पर लगाया फैक्ट्री का विज्ञापन बोर्ड

Mon, 06 May 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में नगर निगम के गांव तेजली में प्रवेश द्वार का लोगों की ओर से अपने हित के लिए बखूबी फायदा उठाया जा रहा है। सरकारी बोर्ड पर कुछ फैक्ट्री संचालकों ने अपने विज्ञापन बोर्ड लगा दिए हैं। कोई एतराज न करे इसलिए होर्डिंग के बीच में गांव का नाम छोटा सा लिख दिया गया।
वहीं गांव के नाम के दोनों तरफ अपनी फैक्ट्री का प्रचार प्रसार ज्यादा किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि पहले भी गद्दे फैक्ट्री संचालक की रोसे गांव के प्रवेश बोर्ड पर बोर्ड लगा दिया था। मौसम के बदलने के साथ लगाया गया बोर्ड फीका पड़ा तो फिर फैक्ट्री संचालक ने नया बोर्ड लटका दिया। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से न तो होर्डिंग उतरवाया गया और न ही फैक्ट्री संचालक पर कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तेजली गांव में कई वर्षो से गद्दा फैक्ट्री चल रही है। जहां पर गद्दे बनाने का काम किया जाता है और तैयार माल की भी सप्लाई की जाती है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर कच्चे माल से बचे अवशेषों को भी बाहर खाली पड़े प्लॉट में आग लगा देते हैं जिससे वायु प्रदूषण होता है। बाद में इनमें आग लगा दी जाती है जिसका धुआं गांव में पहुंचता है। नियमानुसार नगर निगम द्वारा विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई है।
विज्ञापन

वहां पर बोर्ड लगाने के लिए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से नगर निगम द्वारा शुल्क लिया जाता है। कार्रवाई न होने से नगर निगम के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अभी तक निगम द्वारा इनसे कोई राशि वसूल नहीं की जा रही है। इस बारे में गद्दा फैक्ट्री के संचालक से बात की तो उनका कहना है कि बोर्ड के लगाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने इसे लगाया है। बोर्ड पर किसी कंपनी का नाम भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें