फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान की जल्द मिलेगी सुविधा

Fri, 02 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला खेल परिसर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों को जल्द सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान की सुविधा मिलने की उम्मीद है। दोनों सुविधाओं के लिए हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) ने प्रक्रिया शुरू की है।
इंजीनियर मैदान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं। इसके बाद ड्राइंग तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इस माह में यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगे। विभाग के अनुसार सब कुछ तय प्रक्रिया के मुताबिक रहा तो तीन से चार महीने में खिलाड़ियों को दोनों सुविधाएं मिल सकती हैं। अभी तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने से खिलाड़ियों को घास और मिट्टी पर अभ्यास करना पड़ता है। तेजली खेल परिसर में आठ लेन का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा वर्ष 2021 में हुई थी। करीब डेढ़ साल बाद 2023 में इसके लिए 7.87 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, लेकिन विभागीय कारणों से योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब इसे नए सिरे से शुरू किया गया है। पांच साल में लागत बढ़ने के कारण पुराने बजट की तुलना में अब खर्च डेढ़ से दो गुना तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान के लिए एचएसआरडीसी को काम सौंपा गया है। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। -शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें