फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर लिया सुविधाओं का जायजा

Fri, 11 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य राज चावला ने वीरवार को यमुनानगर-जगाधरी व सहारनपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं व समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा की। राज चावला के साथ मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य हरप्रीत सिंह भी रहे। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा, स्टेशन की व्यवस्थाओं व सुधार की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर राज चावला ने स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार, जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र कुमार तिवारी, सीएचआई दीपक कुमार, आरपीएफ निरीक्षक पंकज और अन्य रेलवे अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में एक अतिरिक्त लिफ्ट की आवश्यकता पर बात की। ताकि जिससे बुजुर्गों व विकलांग यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

स्टेशन पर सफाई, पेयजल, बैठने की सुविधा और यात्रियों के लिए सूचना प्रणाली बेहतर बनाने पर भी विचार किया गया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण सहारनपुर स्टेशन पर चावला ने स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, वाणिज्य निरीक्षक नितिन बत्रा, सीटीआई हरिओम मीणा, सीएचआई आरएस यादव व आरपीएफ निरीक्षक फूल सिंह से बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में यात्रियों अंबाला से दिल्ली के बीच एक नई यात्री ट्रेन चलाने को लेकर चर्चा की गई। यमुनानगर जगाधरी व सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है और ट्रेनें कम हैं। राष्ट्रीय राजधानी होने के चलते लोगों का जाना अधिक होता है। जिस कारण इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाई जानी चाहिए। वहीं, मेरठ से अंबाला तक यात्री ट्रेन सेवा आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। राज चावला ने कहा कि यात्रियों की महत्वपूर्ण मांगों को वे आगामी बैठक में उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें