फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी बनकर आए व्यक्ति ने महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर ऐठें दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पृथ्वीपुर की रीना देवी को आंगनबाड़ी कार्यालय में नौकरी व प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट दिलवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर जिला अंबाला गांव डहर अंबली निवासी परमाल उर्फ प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पृथ्वीपुर निवासी रीना देवी ने बताया कि उसका पति राजेश कुमार मजदूरी का काम करता है। पिछले वर्ष दिसंबर माह में गांव में उनके घर एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम पर परमाल बताते हुए कहा कि वह पंचायत अधिकारी है, जो बीडीपीओ कार्यालय जगाधरी से आया है। परमाल ने बताया कि वह गरीब परिवारों को सरकार की ओर से ग्रांट दिलवा चुका है। उसने मुझसे मेरी शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछा और कहा कि मैं आपको आंगनबाड़ी में क्लर्क की नौकरी लगवा दूंगा और तुम्हारे पति राजेश को सेना में नौकरी लगवा दूंगा। लगभग एक सप्ताह के बाद परमाल दोबारा घर आया और उसके पति को सरकार से कॉलोनी की ग्रांट दिलवाने की बात कहकर प्रधानमंत्री आवास योजना का एक फार्म भरवाया और उसकी एक प्रति साइन करवा कर अपने साथ ले गया। लगभग एक सप्ताह के बाद मेरे खाते में 25 हजार रुपये आए। परमाल सिंह ने बताया कि योजना के तहत कॉलोनी की ग्राहक दो लाख की राशि मंजूर हो गई। उसके बाद परमाल सिंह ने आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के एवेज में दो लाख मांगे, जो मैंने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दे दिए। उसके बाद कई बार परमाल से फोन पर बात करनी चाही तो उसने यही कहा कि अभी थोड़ा समय लगेगा। काफी समय बीत जाने के बाद जब परमाल के बारे में छानबीन की तो पता लगा कि वह एक धोखेबाज व्यक्ति है। मई 2020 में परमाल सिंह बिलासपुर मिला तो परमाल सिंह ने पैसों के एवज में उसे चेक दे दिया। जब बैंक में जाकर चेक लगाया तो पता चला कि परमाल ने चेक की कलर कॉपी साइन करके दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें