साढौरा। यमुनानगर के खंड साढौरा निवासी हार्डवेयर व्यापारी को बदमाशों ने विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। जैसे ही इसकी सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी तो एसपी राजीव देसवाल खुद मौके पर पहुंच गए।
व्यापारी से जानकारी लेने के बाद उन्होंने तुरंत ही मामले की जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर थाना साढौरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, कॉल आने के बाद से ही व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में हैं। परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।
हार्डवेयर व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को जब वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे एक करोड़ की रंगदारी की मांग की। यह सुनते ही व्यापारी ने कॉल कट कर दी। थोड़ी देर बाद ही दोबारा फिर से कॉल आई और रंगदारी की बात अनसुनी करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
इसके बाद एक अन्य विदेशी मोबाइल नंबर से कॉल करके रंगदारी की मांग दोहराई गई। लगातार कॉल आने से दहशत में आए व्यापारी ने देर शाम को इस बारे में पुलिस को सूचित किया। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार सुबह को एसपी राजीव देसवाल व बिलासपुर के डीएसपी हरविन्द्र सिंह ने थाने में पहुंचकर व्यापारी के बयान दर्ज किए। दोनों अधिकारियों ने एसएचओ अमित कुमार के साथ व्यापारी की दुकान का भी निरीक्षण किया।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद