यमुनानगर। खरीफ वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत राइस मिलरों से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बकाया चावल भारतीय खाद्य निगम को डिलीवर करवाने के सबंध में डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जिला धान मिलिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान डीएफएससी ने डीसी को वर्ष 2023-24 में राइस मिलरों द्वारा भारतीय खाद्य निगम को डिलीवर की जा रही सीएमआर की स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान डीसी ने सीएमआर डिलीवरी में पीछे चल रहे राइस मिलरों के प्रति गम्भीर नाराजगी जाहिर की।
डीसी ने बैठक में सभी मिलर्स को सख्त निर्देश दिए गए कि वह बकाया सीएमआर डिलीवरी तेजी लाएं और 20 सितंबर तक डिलीवरी कराएं। उन्होंने निर्धारित समय के अनुसार सीएमआर डिलीवरी में पीछे रहने वाले मिलर्स के विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्यवाही शुरु करने तथा तथा मिलर की प्रॉपर्टी एरिया ऑफ रेवेन्यू एक्ट के तहत अटैच करने की प्रक्रिया अमल में लाने के लिए सभी खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल, जिला प्रबंधक, हैफेड शीशपाल गौरी, जिला प्रबंधक, हरियाणा वेयर हाउस अंबाला पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।