फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए

Wed, 09 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। महिला थाना यमुनानगर से एएसआई नीलम रानी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम और 112 इंडिया ऐप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को 112 एप की कार्यप्रणाली और उपयोगिता भी समझाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन में एप इंस्टॉल किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असुरक्षित अथवा आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिला सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और जागरूकता सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपासना सूद ने की।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना संस्थान की प्राथमिकता है। पीडी विभाग की मेधा और श्वेता ने भी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और एएसआई नीलम का आभार जताया। सत्र में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा व कानून से जुड़े सवाल पूछे, जिनका एएसआई ने व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें