फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया बताई

Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जानकारी लेतीं छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। भारत निर्माण शिविर के 26वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने बताया कि सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद शुल्क जमा कर पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है। दस्तावेजों के सत्यापन और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद निर्धारित समय में पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट देश की सबसे बड़ी पहचान के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम में दिव्या, जारा, कनिष्का, जानवी, शोभा, यशिका, रमन, हेमवती, सलोनी, खुशी, सोनी, पूनम शिवानी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें