फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर बनाकर बताया ओजोन परत का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। कॉलेज के विज्ञान विभाग की ओर से ओजोन परत के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत का महत्व बताया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ओजोन पृथ्वी की छतरी विषय पर जागरूकता वार्ता व संगोष्ठी करवाई गई। इसमें छात्राओं को ओजोन परत की महत्ता, पृथ्वी पर इसके सुरक्षात्मक प्रभाव तथा इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे बताया गया। इसके साथ छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाओ गतिविधि के अलावा ओजोन संरक्षण की शपथ कार्यक्रम करवाए गए।
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, शपथ से छात्राओं ने ओजोन परत की सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाली प्राकृतिक ढाल है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वीणू गोयल ने भी वक्तव्य दिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अंकिता ने सभी गतिविधियों का संचालन कराया। विज्ञान विभाग की इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के प्रति गंभीर बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ओजोन परत संरक्षण की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें