रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रबंधन विभाग ने शोध के क्षेत्र में अनिवार्य एसपीएसएस सॉफ्टवेयर पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुकंद लाल शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. आदिति डांग ने आधुनिक युग में शोध का बढ़ता महत्व बताया। उन्होंने एक शोध पत्र में पाए जाने वाले विभिन्न तत्व सभी के सामने रखे। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में हर क्षेत्र को परिवर्तन के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसीलिए आए दिन नए आविष्कार देखने को मिल रहे हैं, जो बिना शोध कार्यों के संभव नहीं है।
उन्होंने एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से शोध कार्य डाटा के अध्ययन और विश्लेषण की बारीकियां समझाई। प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष अनुजा गोयल ने कहा कि आधुनिक युग के अध्यापक को ज्ञान में नए विषयों पर शोध से वृद्धि करने की आवश्यकता है। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि शोधपत्र प्रकाशन ऐसा विषय है, जिस पर ज्ञान अर्जित करना महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।
-