फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को टीसीएस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का महत्व बताया गया। आयोजन एआईसीटीई दिल्ली के जागरूकता अभियान के तहत हुआ। इसमें टीसीएस के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अधिकारी सुशील खोसला ने प्रेजेंटेशन से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का महत्व समझाया।
विज्ञापन

सुशील खोसला ने इंडस्ट्री 4.0 की कुछ मुख्य विद्याओं का जिक्र किया। आज के डिजिटल युग की विशेषताएं भी बताई। कहा कि इंडस्ट्री 4.0 से व्यावसायिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। डेटा को संग्रहित करना, प्रबंधित करना और उस तक पहुंचना आसान हो जाता है। टीसीएस की टीम से रजत सिक्का ने भी विद्यार्थियों का अभिवादन किया। जेएमआईटी के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मंच संचालन प्रियंका शर्मा ने किया। समारोह की प्रभारी डॉ. सविता शर्मा की सहभागिता में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सभी विभागों के अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. गगनप्रीत कौर, अनुजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें