फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालकों को बताए यातायात के नियम

Sat, 22 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताती पुलिस  । पीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के बस स्टैंड व यमुनानगर के प्यारा चौक पर जिला पुलिस ने टैक्सी चालकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें थाना यातायात प्रभारी कुशल पाल ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चालकों से कहा कि बदलते मौसम विशेषकर धुंध में सावधानी बरतना आवश्यक है। इसमें गति सीमा का पालन करना चाहिए। अपने वाहन की नियमित जांच करानी चाहिए। सड़क संकेतों का पालन करना न सिर्फ अनिवार्य है बल्कि यह अपनी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। वाहन के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर लगवाएं, ताकि धुंध में वाहन दूर से ही दिखाई दे सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें