भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। संस्थान
- फोटो : samvad
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में नशा विरोधी जागरूकता एवं तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने नशा एवं तंबाकू जागरूकता विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन की प्रदर्शनी कराई। डॉ. सुनीता सीकरी, डॉ. महेश, डाॅ. पूनम, डाॅ. पूजा जैन एवं प्रो. कमलकिशोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई दी। संवाद