संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला के विद्यार्थियों का दिसंबर-2024 की राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन रहा। केमिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर में प्रथम तीन श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। बोर्ड स्तर पर 29 विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
तरुण ने सेमेस्टर एक, नूरदीन ने सेमेस्टर तीन, अमन कुमारने सेमेस्टर पांच (केमिकल इंजीनियरिंग) ने प्रथम स्थान हासिल किया। आदि नागपाल, उत्सव ग्रोवर ने सेमेस्टर एक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) ने प्रथम स्थान पाया। ग्रेसी ने सेमेस्टर दो, राधिका ने सेमेस्टर पांच (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। हरप्रीत शर्मा ने सेमेस्टर एक, आशु ने सेमेस्टर पांच (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
जय यादव ने सेमेस्टर एक, सोनू ने सेमेस्टर तीन, राहुल ने सेमेस्टर पांच (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) ने पहला स्थान पाया। आदित्य ने सेमेस्टर एक, कमल ने सेमेस्टर पांच (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) ने पहला स्थान प्राप्त किया। संस्थान के प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने मेधावियों व उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि यह सफलता संस्थान में अनुशासित व प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।