फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान : रेनू बाला

Mon, 15 Jul 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा विधायक रेनू बाला ने रविवार को सलेमपुर कोही, मंधार, रामपुर-चौली, नवाशहर व शाहपुर सहित आधा दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है।
उन्होंने लोकसभा चुनाव में अंबाला से वरुण चौधरी को सांसद चुनने पर सभी मतदाताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। रेनू बाला ने कहा कि जिस तरह से सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में मेहनत की, उससे और ज्यादा हरियाणा विधानसभा चुनाव में करनी होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से प्रदेश में हर वर्ग परेशान व हताश है। चाहे वह कर्मचारी हो, व्यापारी हो, किसान हो, मजदूर हो, आंगनबाड़ी वर्कर हो, आशा वर्कर हो, युवा हो, सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया कराए जाएंगे। जिससे बेरोजगारी को खत्म किया जा सके। इस मौके पर इंजीनियर ऋषिपाल, कुलवंत राणा कलावड़, भूपिंदर तुंबी, मोनू राणा, राजेश कलावड़, जापान सिंह व रमेश चाहड़वाला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें