फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू का हर दूसरे दिन एक केस आ रहा सामने

Sat, 30 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जुलाई में मानसून के दौरान डेंगू के मच्छर का इतना प्रकोप नहीं रहा, जो अब अगस्त में दिख रहा है। गत 18 दिन में डेंगू के दस केस आ चुके हैं। वायरल भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोज औसत 150 मरीज आ रहे हैं।
डेंगू व वायरल केस के साथ नारियल पानी, कीवी फल की मांग और दाम में भी उछाल आया है। जो नारियल पानी जुलाई में 50 रुपये का था, वह 70-80 रुपये में मिल रहा है, वहीं गत माह 30 रुपये में मिल रहे एक कीवी फल का दाम 40-50 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में इस साल अब तक डेंगू के 17 हो चुके हैं। गत चार अगस्त को डेंगू के सात केस थे, जिसके बाद 18 दिन में दस केस आए हैं। यानी हर दूसरे दिन डेंगू का औसत एक केस सामने आ रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है, जो घर-घर जाकर रेपिड फीवर मास सर्वे कर रही है।
इसमें एक जनवरी से अभी तक एक लाख 54 हजार 790 घर कवर किए जा चुके हैं। इनमें मलेरिया जांच के लिए 79905 ब्लड स्लाइड बनाई गई, वहीं डेंगू के जनवरी से अभी तक 6809 सेंपल लिए जा चुके हैं। विभागीय टीमों को 12 से 29 अगस्त के बीच कई दिन ऐसे रहे, जब सौ से अधिक जगह भी लार्वा मिला। 12 अगस्त को 134, 18 अगस्त को 106, 25 अगस्त को 138, 28 अगस्त को 123, 29 अगस्त को 96 जगह लार्वा मिला। इन सहित अभी तक 7066 भवन मालिकों को लार्वा मिलने पर नोटिस थमाए जा चुके हैं।
फर्कपुर में बच्ची को हुआ डेंगू
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू का एक नया केस आया, जो फर्कपुर के न्यू नानक नगर का है। यहां छह वर्षीय बच्ची डेंगू संक्रमित मिली। बच्ची को 24 अगस्त को बुखार आया था। दो दिन बुखार ठीक न होने व डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर परिजनों ने 26 अगस्त को डेंगू टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। विभाग की टीम ने उसके परिजनों व आसपास बुखार पीड़ितों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही आसपास मच्छर का लार्वा जांचा और मच्छर भगाने की गतिविधियां की।
विज्ञापन

अधिक समय भरा न रहने दें पानी : डॉ. सुशीला
डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि इस साल अब तक डेंगू के 17 केस हो चुके हैं। डेंगू व मलेरिया से जागरूकता से ही बचा जा सकेगा। लोग घरों व आसपास में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर सेंपलिंग कराएं। सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें