गांव अलाहर में एक ग्रामीण के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये के उपकरण चोरी हो गए। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया। रादौर एसडीओ पंकज देशवाल ने शिकायत में बताया कि 31 मई की रात को अज्ञात लोगों ने अलाहर में आत्माराम के खेत में रखे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को खोलकर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।