फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती व उनके भांजे को रॉड व सरियों से पीटा, दुकान से 1.40 लाख चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शिवपुरी बी कॉलोनी में 10-15 युवकों ने घर में घुसकर दुकानदार दंपती और उनके भांजे पर तलवार, रॉड, सरिये, पाइप व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने दुकान से एक लाख 40 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। यह आरोप पड़ोस के ही रवि कुमार और उसके साथियों पर लगा है। दुकानदार महिला का आरोप है कि आरोपी रवि ने उस पर देसी कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी रवि को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी बी निवासी मीरा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही करियाना की दुकान कर रखी है। उसका पति शंभू प्रसाद सब्जी व फलों के थोक विक्रेता है। शाम को सब्जी मंडी से आने के बाद दुकान पर उसका पति शंभू प्रसाद बैठता है। उनके पड़ोसी संजय ने भी करियाना की दुकान कर रखी है। इस वजह से संजय व उसका बेटा रवि उनसे रंजिश रखता है। इसी रंजिश में वीरवार रात को रवि अपने 10-15 साथियों के साथ उनके घर पर आया। आरोपियों के हाथों में रॉड, लोहे की चेन, देसी कट्टा, डंडे व अन्य हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उनके घर में घुस कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी बाइक व एक्टिवा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी रवि व उसके साथियों ने पहले उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए उसका पति शंभू प्रसाद व उसके भांजे प्रेम को भी पीटा। आरोपियों ने उनको रॉड, तलवार व डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उनकी दुकान के गल्ले से एक लाख 40 हजार रुपये भी उठा ले गए। मीरा देवी का आरोप है कि रवि ने उस पर पिस्टल भी तानी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश का कहना है कि मामले में आरोपी रवि को नामजद करते हुए अन्य पर मारपीट व चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें