यमुनानगर। कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रादौर निवासी अमन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्य बाजार में उसकी दुकान है। वह 22 फरवरी को दुकान पर था। इस दौरान टिंकू सरदार, उसका भाई सुखविंदर, बबलू व जसकीरत दुकान में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद