फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर मेें घुसकर लूटपाट

Sat, 21 Dec 2013 07:13 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी ए कॉलोनी में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के गले में फंदा डालकर उसे जाने से मारने की कोशिश की और बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे भी डराया-धमकाया।
विज्ञापन


बदमाश घर से सोने के आभूषण और 10 हजार रुपये निकाल कर ले गए। वारदात के बाद मौके पर डीएसपी और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुुंचकर छानबीन की। रादौर रोड मालगोदाम के समीप नमकीन की दुकान के मालिक प्रवीन का शिवपुरी ए मेें मकान है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनकी मां दर्शना रानी और पिता सुभाष किसी परिचित की क्रिया में भाग लेने गए थे।

घर पर प्रवीन की पत्नी ज्योति और छह साल का बेटा हर्षित मौजूद था। ज्योति रसोई में अपने बड़े बेटे के लिए खाना बना रही थी। मेन गेट और दरवाजे पर कुंडी नहीं लगी थी। इसी बीच दो बदमाश चुपचाप मेनगेट खोलकर भीतर घुसे और सीधा रसोई में आ गए। उन्होंने आते ही ज्योति का मुंह बंद कर दिया और उसे भीतर कमरे में ले गए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पेट में लातें मारी।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसे नकदी और जेवर निकालने को कहा। बदमाशों के डर से ज्योति ने अपने कानों की बालियां निकालकर उन्हें दे दी। बदमाशों ने ज्योति के हाथ से साने के कड़े उतारने को कहा। ज्योति ने कहा कि ये कड़े नकली है लेकिन बदमाशों ने कड़े उतरवा लिए। एक बदमाश ने उसके बेटे हर्षित को पकड़ लिया और उसके गले पर चाकू रख दिया। उसने धमकी दी कि यदि और जेवर और नकदी नहीं दी तो वे उसके बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद ज्योति ने उन्हें अलमारी की चाबी निकालकर दे दी।

बदमाशों ने ज्योति के मुंह पर चुन्नी बांध दी और अलमारी और कमरे में रखे सामान को खंगालने लगे। उन्होंने अलमारी से 10 हजार रुपये निकाल लिए। जब उनके हाथ जेवर नहीं लगे तो उन्होंने दोबारा ज्योति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ज्योति के गले में चुन्नी बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया। इस दौरान पंखे के ब्लेड टेढ़े हो गए और उसके ऊपरी हिस्से में लगे कप के भीतर रखी कपड़े की छोटी पोटली नीचे गिर गई, जिसमें सोने की बालियां और रिंग थी। बदमाशों ने उसमें से जेवर निकाल लिए।

इसके बाद बदमाश कमरे से बाहर निकले और दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद ज्योति ने शोर मचाया। शोर सुनकर एक पड़ोसी वहां आया और उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोली। कुछ देर में ही ज्योति के सास-ससुर घर आ गए। सूचना मिलने पर प्रवीन और उसका भाई आशीष घर आ गए। मामले की सूचना फर्कपुर पुलिस को दी गई। कुछ देर में ही डीएसपी अशोक सभरवाल, फर्कपुर एसएचओ और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुुंच गई। ज्योति को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। बदमाशाें द्वारा उसके पेट में लाते मारने के कारण पेट केअंदरूनी हिस्से में चोट आई है।

पहले भी हो चुकी है चोरी
जिस समय बदमाश घर में घुसे, उस समय आस पड़ोस के लोग भी क्रिया में गए थे। ज्योति के सास-ससुर करीब 45 मिनट के भीतर वापस आ गए। इसी बीच बदमाशाें ने वारदात को अंजाम दे दिया। 
प्रवीन के घर में पहले भी चोरी हो चुकी है। इस कारण वे जेवर छत पर लगे पंखे के कैप में छिपाकर रखे थे। ज्योति को जान से मारने का प्रयास करते समय कैप में रखी कपड़े की छोटी पोटली नीचे आ गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें