संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव में आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी ने युवती के पिता के साथ मारपीट की। परिवार लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जिला भिवानी के गांव चांग निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ काका पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसके बड़े भाई की एक बेटी अभी कुंवारी है। भाई के बेटे की पत्नी गर्भवती है। चार जनवरी की सुबह बेटे की घरवाली को कुछ दिक्कत हुई तो परिवार के लोग उसे जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर लेकर चले गए। घर पर उसका भाई व बेटी थी। इस बात का पता आरोपी गुरविंद्र सिंह को चल गया।
इस पर वह रात करीब 11 बजे उनके घर के अंदर घुस गया और भाई की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर भाई कमरे से बाहर आया तो उसके भाई के पर हमला कर दिया। तब बेटी ने मुझे व परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर मामले की सूचना दी।