थाना सदर जगाधरी पुलिस में मांडखेड़ी गांव के अल्लादिया ने शिकायत दी है कि गांव का ही अरबाज खान उनके घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट की और उसके ऊपर भी हमला कर दिया। आरोप है जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अल्लादिया ने बताया कि 25 अक्तूबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी का फोन आया कि उसे छछरौली बैंक में किसी काम से जाना है और दोपहर को घर आ जाना। वह दोपहर को जब अपने घर पर पहुंचा तो उनके गांव का अरबाज खान उनके घर में घुसा हुआ था और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी ने नुकीली चीज से उसके ऊपर भी हमला कर दिया।