फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल

Sat, 22 Aug 2026 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुरमत समागम व कीर्तन दरबार के दौरान मौजूद सिख संगत। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। डेरा संतपुरा, मॉडल टाउन में सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित वार्षिक बरसी समागम श्रद्धा और चढ़दीकला के साथ मनाया जा रहा है। समागमों की शृंखला में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता हुई। इसके बाद महंत बाबा जवाहर सिंह दीवान हॉल में महान गुरमत समागम एवं कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत संत सुरिंद्र सिंह मिठ्ठा टिवाणा, श्री अमृतसर साहिब वालों ने शब्द-कीर्तन एवं आरती का उच्चारण किया। इस अवसर पर विभिन्न परिवारों की ओर से 21 श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए थे। कीर्तन दरबार में संत जीवन सिंह बगीची वाले, भाई स्वर्ण सिंह, भाई मोहकम सिंह पांवटा साहिब, भाई किशोर सिंह हजूरी रागी तख्त श्री हजूर साहिब, भाई राकेश सिंह और भाई गुरमीत सिंह बॉम्बे सहित अनेक संत-महापुरुष एवं रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से जोड़ा।
समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन के साथ गुरमत विचार एवं कथा के माध्यम से संगत को गुरु साहिबानों की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। महंत करमजीत सिंह, प्रधान सेवापंथी अड्डणशाही सभा एवं संत निश्चल सिंह जी संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट ने बताया कि 22 और 23 अगस्त को डेरा संतपुरा में विशाल धार्मिक समागम होंगे। इनमें पंथ के प्रसिद्ध संत-महापुरुष, रागी, ढाढी जत्थे और प्रचारक गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार एवं गुरमत संदेश के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। 23 अगस्त को सुबह 11 बजे अमृत संचार करवाया जाएगा। अमृत की दात प्राप्त करने के इच्छुक श्रद्धालुओं से अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। मंच संचालन की सेवा भाई सतनाम सिंह फतेहगढ़ साहिब वालों ने निभाई। इस मौके पर मनोरंजन सिंह साहनी, गुरबख्श सिंह, इंद्रमोहन सिंह टिक्का, हरकीरत सिंह खुराना, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, हरविंद्र सिंह वालिया, बलविंदर सिंह कोहली, कैलविन सिंह कोहली, रणबीर सिंह सूरी, प्रभदीप सिंह और जगदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें