फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। देवी देवताओं के बारे सोशल मीडिया पर एसएचओ द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने करनाल के थाना शहर के एसएचओ ललित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएचओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने गृहमंत्री के नाम एसपी गंगा राम पूनिया को ज्ञापन सौंपा। वहीं सोशल मीडिया पर एसएचओ द्वारा देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी की एक सीडी भी प्रशासन को उपलब्ध करवाई। प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के उदयवीर शास्त्री ने किया। वहीं इस भवानी सेना, बजरंग दल, श्रीराम सेना सहित अन्य संगठनों ने साथ दिया। सभी ने एसएचओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पंडित उदयवीर शास्त्री ने कहा कि विभिन्न तरीकों का प्रयोग करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। देश में धर्म और जाति के नाम पर अशांति फैलाने के लिए विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। सनातन धर्म पर लोग अभद्र व अपशब्द टिप्पणी कर लोगों की आस्था खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। करनाल के थाना शहर प्रभारी की सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह फोन पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश व देवताओं को लेकर अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। जनता व कानून के रखवाले ऐसा करेंगे तो समाज का तानाबाना नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और देश की विश्व में साख बढ़ रही है जो कुछ असामाजिक तत्वाें को हजम नहीं हो रही है। इसलिए वे ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अनुशासित और जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस भाषा का प्रयोग करना एक बड़ा गंभीर विषय है। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सनातन संस्कृति पर टिप्पणी करने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधि कर्मचंद गोडसे, कुश, वरुण, संपन्न शर्मा, कृतिक शर्मा, आयुष पंडित सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें