फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में बने भोजन का लेंगे आनंद

Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में उप​स्थित पीएनबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड साथियों ने विचार-विमर्श कर रिटायरमेंट के बाद समय को सार्थक एवं आनंदमयी ढंग से व्यतीत करने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। इसके अंतर्गत रिटायर्ड कर्मचारियों का एक छोटा समूह गठित किया गया है, जिसमें प्रारंभिक रूप से आठ परिवार शामिल किए गए हैं।
बैठक के दौरान एचएस लांबा ने सुझाव प्रस्तुत किया कि रिटायर्ड साथियों को नियमित रूप से आपसी मेलजोल बनाए रखने के लिए हर महीने एक बार बैठक आयोजित करनी चाहिए। इस प्रस्ताव को सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बैठक की शुरुआत एक घंटे के सत्संग से होगी, जिसके पश्चात घर पर बने स्नैक्स का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रत्येक सदस्य अपनी मन की बात और विचार साझा करेगा। अंत में सभी परिवार मिलकर घर पर बने भोजन का आनंद उठाएंगे।विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ, यहां तक कि पानी भी, बाजार से नहीं मंगवाया जाएगा। सभी चीजें घर पर ही तैयार की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य आत्मीयता, आत्मनिर्भरता और घरेलू माहौल को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

रिटायर्ड साथियों का मानना है कि इस पहल से न केवल समय का सदुपयोग होगा बल्कि आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा, आध्यात्मिक शांति प्राप्त होगी। पारिवारिक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। इस अवसर पर देविंदर कुमार भोला ने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे समूह रिटायर्ड साथियों को सक्रिय बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की गतिविधियां आरंभ की जाएं ताकि सेवानिवृत्त जीवन आनंदमयी और सामाजिक रूप से उपयोगी बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें