फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की जांचीं आंखें

Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. नीति सखूजा के मार्गदर्शन व स्वराज देवी अस्पताल रादौर के सहयोग से संपन्न हुआ। जिन विद्यार्थियों को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें उचित उपचार एवं चश्मे के लिए सलाह दी गई। डॉ. सखूजा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आंखों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। जेएमआईईटीआई निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि स्वस्थ दृष्टि एक स्वस्थ जीवन का आधार है, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर न केवल विद्यार्थियों बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें