जगाधरी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर लाइसेंस प्राप्त काॅलोनियों में जिला नगर योजनाकार की ओर से दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान करीब 300 मकानों पर कार्रवाई की गई। लोगों ने विभाग की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किय।
इस दौरान जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार के नेतृत्व में नियंत्रित क्षेत्र अंसल एपीआई व सनसिटी में अनाधिकृत कब्जे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान थाना राज्य प्रवर्तन ब्यूरो व थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर सबल मौजूद रही। हालांकि लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में लोगों की एक नहीं चली।
डीसी प्रीति के आदेशों पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राहुल, सागर, समीर सैनी, क्षेत्रानवेष्क रवि दत्त कार्रवाई के लिए पहुंचे। वहीं, नायब तहसीलदार जगाधरी अमित कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। विभाग ने अवैध निर्माणों, अस्थायी ढांचों और अतिक्रमण हटाएं। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि हाईकोट के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी अवैध निर्माण मिलने पर दोबारा कार्रवाई की जाएगी।