फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण का जाल, लोग झेल रहे जाम

Sun, 15 Sep 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों व शादियों के सीजन के लिए मुख्य बाजारों व मार्गों से लगती दुकानों पर रोज हजारों लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें सड़कों पर ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। फुटपाथ से सड़कों तक दुकानदारों व रेहड़ी वालों का सामान है या बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते है। इससे आने-जाने के संकरे रास्तों पर बार-बार जाम लग रहा है।लोग सड़कों पर पीली पट्टी लगाकर तहबाजारी व वाहन पार्किंग की हद तय करने की मांग कर रहे हैं।
शहर के किसी बाजार व मार्ग पर सरकारी स्तर पर वाहन पार्किंग नहीं है। नगर निगम ने सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय करने को मार्किंग की थी, पर वह मिट चुकी है। ऐसे में आधी सड़क तक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों के आने-जाने के रास्ते संकरे हो जाते हैं। इसी कारण खासकर रेलवे स्टेशन रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जीएनजी छोटी लाइन, मॉडल टाउन में जाम की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन

क्योंकि नवरात्र व अन्य त्योहारों के साथ शादियों का सीजन भी आ रहा है, इसलिए मुख्य मार्गों व बाजारों में शहर सहित गांवों से हजारों लोग रोज खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, जिन्हें वाहन पार्किंग न होने से आधी सड़कों तक वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। इस तरह संकरी हुई सड़कों से निकलने में ट्रैफिक जाम की स्थिति में 20 से 25 मिनट लग रहे हैं जबकि आमतौर पर यहां पांच मिनट लगते हैं। आगे त्योहारों व शादियों के सीजन में ट्रैफिक जाम से स्थिति और बदतर हो सकती है।
पार्किंग कांप्लेक्स योजना अधर में
निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि नगर निगम का नया भवन बनने के बाद जगाधरी व यमुनानगर में नगर निगम के पुराने कार्यालयों को वाहन पार्किंग कांप्लेक्स बनाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन गत छह वर्षों में नगर निगम का नया भवन नहीं बन पाया, जिससे पार्किंग कांप्लेक्स की योजना अधर में लटकी है। इसका खामियाजा शहर के लोग सड़कों पर ट्रैफिक जाम के रूप में भुगत रहे हैं। इसलिए समस्या समाधान के लिए नगर निगम अफसरों को सड़कों पर पीली पट्टी लगाकर तहबाजारी व वाहन पार्किंग की हद तय करनी चाहिए।
विज्ञापन

सड़कों व बाजारों में वाहन पार्किंग सही से हो, इस बारे में संबंधित अफसरों निर्देश देंगे। लोगों से भी अपील है कि सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़े करें।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें