फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में रोजगार मेला कल

Thu, 17 Oct 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। रोजगार की तलाश कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चूंकि हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेशों पर रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह रोजगार मेला राजकीय नोडल आईटीआई में 18 अक्टूबर को लगाया जा रहा है। जिसमें आईटीआई पास युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस मेले में प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 10 नामी व बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि विभिन्न टेस्ट से युवाओं का चयन करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि इस रोजगार मेले में आईटीआई की सभी ट्रेंड के छात्र व छात्राएं भाग ले सकते हैं। इसमें यमुनानगर सहित अन्य जिलों के आईटीआई पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मेले में सभी कंपनियां अपने कुल 743 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति करेंगे। उन्होंने बताया कि मदर्सन सुमी सिस्टम नोएडा कंपनी में कुल 50 पद, अशोक लीलैंड देहरादून कंपनी विभिन्न ट्रेड में कुल 140, चंद्रपुर वर्कस जोड़ियां यमुनानगर विभिन्न ट्रेड में 50, इज्जैक हेवी इंजीनियरिंग यमुनानगर कुल 80, एसपीएस बायो चैंप दुधाला दामला रोड यमुनानगर कुल आठ, वर्लपुल ऑफ इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद कंपनी 100 पदों पर नियुक्ति करेंगी। वहीं, हीरो ई-साइकिल लुधियाना 40, यूनो मिंडा लिमिटेड मानेसर 25, स्वराज ट्रैक्टर मोहाली पंजाब 150, रॉकमन इंडस्ट्री लुधियाना पंजाब 50, फील्ड किंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड करनाल कंपनी 50 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए पहुंच रही हैं। यह मेला रोजगार अधिकारी पवन कांबोज की देखरेख में लगाया जा रहा है। पवन कांबोज ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी शुक्रवार को आईटीआई पहुंचकर सुबह अपना आवेदन करवा सकते हैं। सभी कंपनियां के प्रतिनिधि अपने नियमों अनुरूप लिखित व निजी साक्षात्कार से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें