फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में रोजगार मेला आज, मौके पर होगा पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग व रोजगार कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों व जिलों की 30 नामी कंपनियां आ रही है। यह मेला सोमवार (आज) शहर की नोडल आईटीआई में लगाया जा रहा है। इस रोजगार मेले में सभी दसवीं पास तक के युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए मौके पर ही अभ्यर्थियों का पंजीकरण करवाया जाएगा। जिसके लिए आईटीआई में चार हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। आईटीआई अनुदेश पवन कुमार कांबाेज ने बताया कि इस रोजगार मेले में यमुनानगर से चंद्रपुर इंडसटीज जोड़ियां, इस्जैक हेवी इंजीनियरिंग, पोलोप्लास्टिक, कमल इंजीनियरिंग, एडविन बैटरी, धमीजा इंडस्ट्रीज, गोदरेज, स्वराज, चीमा बॉयलर, स्क्वेयर मीटर जैसी नामी कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। इसमें दसवीं, 12वीं, स्नातक, स्नाकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक पास आउट विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। जिसके लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को शैक्षणिक दस्तावेज, प्रमाणपत्र, मार्कशीट, रिहायशी प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, चार फोटो लेकर आईटीआई में पहुंचना होगा। मेला सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगा। कंपनी के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का टेस्ट व साक्षात्कार लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें