फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारी नौ जुलाई को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
थर्मल कर्मचारियों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन (सर्व कर्मचारी संघ) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर नौ जुलाई की राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारियों के लिए थर्मल कर्मियों की कन्वेंशन हुई। इसमें फैसला लिया गया कि बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी 9 जुलाई को हड़ताल करेंगे।

कन्वेंशन में राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राज्य उप प्रधान संदीप सारण, सूबे सिंह कादियान ने शिरकत की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि बिजली निगम के निजीकरण से सभी को नुकसान होगा। सब्सिडी खत्म हो जाएगी। सरकार तमाम विभागों को निजी कंपनियों को सौंपने को तैयार है। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश के कर्मचारी नौ जुलाई की राष्ट्रीय हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए 22 से सभी विभागों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्षता सर्कल सचिव अश्विनी राणा ने की। मौके पर राज्य सचिव राहुल नरवाल, ऑडिटर सतीश कुमार, थर्मल यूनिट प्रधान कर्मवीर नरवाल, सचिव पंकज ठाकुर व हाइडल से यूनिट सचिव सुनील और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें