फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने दमकल अधिकारी का दफ्तर बंद कर दिया धरना

Wed, 11 Sep 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दमकल केंद्र गुलाब नगर में दमकल केंद्र अधिकारी के कार्यालय को बंद कर मंगलवार सुबह नौ बजे दमकल कर्मचारी गेट पर दरिया बिछाकर बैठ गए। इस दौरान गुलाब नगर दमकल केंद्र के साथ उप दमकल केंद्र छछरौली व बिलासपुर के कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। सभी ने दो माह से वेतन रोकने के रोष में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
चेतावनी दी कि वेतन मिलने पर ही दमकल केंद्र अधिकारी का कार्यालय खोलने देंगे। सूचना पर यमुनानगर से दमकल केंद्र अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्या सुनी। साथ ही आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से दोनों दमकल केंद्र अधिकारी बैठक करेंगे और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान का प्रयास होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई इकाई प्रधान वीरेंद्र धीमान ने की। धरने को समर्थन देने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड संघ के जिला प्रधान सोमनाथ, सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, सदस्य विनोद त्यागी, रोशन लाल, नगरपालिका संघ के इकाई प्रधान पपला, उप प्रधान बलदीप तुम्बी, मैकेनिकल-41 से जिला सचिव प्रेम प्रकाश, मेवाराम, राजबीर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूरन अपने हाथ में लेना पड़ेगा। मौके परसंतोष कुमार, अंकित कुमार, विक्की वालिया, विक्रम सिंह, पंकज शर्मा, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, अभिषेक, अमरीक सिंह, प्रिंस शर्मा, अनिल कुमार, इंतजार, देशराज, यमुनानगर से विजेंद्र पाल, रामकुमार, छछरौली से सतनाम सिंह, भूपेंद्र थापा, सतीश कुमार, नवनीत, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें