फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालों से पूरी गाद निकालें कर्मचारी ः नीलम

Wed, 03 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने वार्ड नंबर आठ व 13 के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नालों की सफाई कर पूरी गाद और गंदगी निकालने के निर्देश दिए। साथ ही इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को सीएंडडी वेस्ट उठाने के निर्देश दिए।
संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, एसआई प्रदीप दहिया, एसआई बिट्टू, एसआई सुशील, एएसआई सतबीर व अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले वार्ड नंबर आठ में पहुंचीं। यहां उन्होंने जगाधरी से निकल कर आ रहे बड़े नाले की सफाई का जायजा लिया। पहले उन्होंने प्रोफेसर कॉलोनी में नाले का निरीक्षण किया, इसके बाद वे मॉडल टाउन में वेयर हाउस के नजदीक पहुंची। उन्होंने ठेकेदार व सफाई निरीक्षकों को नालों की गहनता से सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लाजपत नगर व वार्ड 13 के पुराना हमीदा व जम्मू कॉलोनी में नालों की सफाई देखी। कुछ स्थानों पर गंदगी मिली। उन्होंने मौके पर कर्मचारी बुलाकर सफाई कराई। उन्होंने सफाई कार्य में जुटे सभी कर्मियों को नालों की अच्छी ढंग से सफाई करने, पूरी गाद को निकालकर उसका समय पर उठान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स निर्देश दिए कि नालों में जहां गंदगी जमा है, उसे प्राथमिकता से साफ किया जाए। नालों से निकली गाद व गंदगी का तुरंत उठान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे घर व दुकान से निकलने वाले ठोस कचरे को नालों में न डाले। इससे नाले अवरुद्ध होते है और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को जहां सीवरेज ब्लॉक है, उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें