फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन स्थगित

Tue, 11 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी से भेंट करने पहुंचे हारट्रोन कर्मचारी। स्वयं - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया है। संगठन के अनुसार 11 अगस्त को पंचकूला में पार्ट-टू व हारट्रोन कर्मचारियों का प्रदर्शन बुलाया गया था।
विज्ञापन

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की पहल पर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण से जुड़े कानूनी तथ्यों, प्रशासनिक दस्तावेजों और अपनी प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने मामले के कानूनी एवं प्रशासनिक पहलुओं के तहत नियमानुसार उचित व सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें