फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हड़ताल पर कर्मचारी, बिगड़ी सफाई व्यवस्था

Thu, 05 Jun 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। ठेकेदार से तीन माह का वेतन न मिलने से नाराज कचरा उठान कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे रादौर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। जगह-जगह चौक-चौराहों व गलियों-सड़कों किनारे कचरे के ढेर लग गए। रादौर क्षेतत्रे लोगों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

रादौर निवासी राजेश, संदीप कुमार, सुनील, ओम प्रकाश, कुलदीप, सुंदर सैनी, प्रवीण ने बताया कि नगर पालिका व ठेकेदार के बीच की खींचतान का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। डोर टू डोर कचरा उठान के कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया इसलिए वह हड़ताल पर हैं। नगर पालिका चेयरमैन व पार्षदों को बैठक कर जल्द समस्या का समाधान कराना चाहिए। पहले भी वेतन न मिलने के रोष में कचरा उठान के कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं, पर नगर पालिका अधिकारियों के बातचीत करने व वेतन दिए जाने के आश्वासन पर कर्मियों ने काम शुरू कर दिया था। उनकी मांग है कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मामले में हस्तक्षेप कर समस्या समाधान कराएं।
वेतन न मिलने से से झेल रहे आर्थिक तंगी
सफाई कर्मचारी प्रिंस, साहिल, हरकेश, महिंद्र, रोकी, आदर्श, रजत, रोहित, बीर सिंह, रविंद्र, राकेश, धर्मवीर, प्रवीण, धर्मेन्द्र, नीरज ने बताया कि उनका तीन माह से वेतन नहीं मिला। बिना वेतन घर का खर्च चलाना मुश्किल है। ठेकेदार से बात करने पर पता चला कि नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया, जिसके कारण ठेकेदार द्वारा उनका वेतन नहीं दिया गया। वेतन न मिलने से उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अब किरयाना के दुकानदार भी उधार सामान देने से इंकार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें जल्द वेतन दिलाया जाए। ऐसा होने पर वह काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें