फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने वीरवार को जॉब सुरक्षा पत्र जारी न किए जाने के विरोध में नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। कर्मचारी प्रवीण प्रजापत, हिमांशु बुबका, अमरजीत कबीर, संदीप सैनी, गुरमीत, सतविंदर, जतिन, संजीव और कमल कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 15 जून तक कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा पत्र जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी पत्र जारी नहीं किए गए। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनमें असंतोष बढ़ा है और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के दावों से उनकी उम्मीदों को ठेस पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें