संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के टीम लीडर नितिन पर कंपनी के छह लाख 47 हजार रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर आरोपी टीम लीडर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गोबिंदपुरी स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अजबीर ने शिकायत में बताया कि उनके साथ नितिन बतौर टीम लीडर कार्य करता है। वह कंपनी का कैश संभालता है और कंपनी के नकदी बैंक में जमा कराने का काम करता है। आरोप है कि उसने 23 अप्रैल से कंपनी का रुपये जमा नहीं कराए।
जब उससे इस बारे में बात की तो पता लगा कि आरोपी ने कंपनी छह लाख 47 हजार रुपये अपने निजी कार्य में खर्च कर दिए। जब आरोपी को कंपनी के रुपये बैंक में जमा करवाने के लिए कहा गया तो वह टाल मटोल करने लगा। मैनेजर ने उसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।