फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथी ने साढौरा में भाजपा, रादौर में कांग्रेस का उजाड़ा चमन

Wed, 09 Oct 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। बहुजन समाज पार्टी का हाथी जिले में भले ही कोई कमाल नहीं कर सका, लेकिन अपनी मस्त चाल से उसने साढौरा व रादौर सीट पर भाजपा और कांग्रेस का खेल जरूर बिगाड़ दिया। इन दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को हराने में बसपा की बड़ी भूमिका रही।
साढौरा सीट बहुजन समाज पार्टी व इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने पहले से लेकर 19वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला दोनों की परेशानी बढ़ा कर रखी। भाजपा मान कर चल रही थी कि बृजपाल छप्पर जितना ज्यादा वोट लेंगे उतना उन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन

बृजपाल खेला करने में कामयाब रहे। चुनाव में 53388 वोट लेकर बृजपाल छप्पर ने भाजपा का सारा खेल खराब कर दिया। जिस कारण भाजपा प्रत्याशी बलवंत को आखिर में हार का मुंह देखना ही पड़ा। कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर बसपा ने रातोंरात बृजपाल छप्पर को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। अगले ही दिन साढौरा सीट से उनका टिकट भी फाइनल कर दिया।
बृजपाल को टिकट दिए जाने से साढौरा सीट पर सारे समीकरण बिगड़ गए थे। तब कहा जाने लगा था कि अब यहां मुख्य मुकाबला बृजपाल व बलवंत सिंह के बीच ही होगा। इसकी बड़ी वजह रेनू बाला द्वारा पांच साल में साढौरा विधानसभा में कोई बड़ा काम नहीं कराना था। इसमें कोई दोराय नहीं की लोगों लोगों के कोई काम नहीं हुए।
रेनू बाला लगातार सभाओं में कहती रही कि वह विपक्ष की विधायक हैं। इस पर सरकार उनके हलके में कोई काम नहीं करवा रही। माना जा रहा था कि बृजपाल छप्पर कांग्रेस की वोट में सेंध लगाकर आसानी से सीट जीत जाएंगे। यहां उल्टा हो गया। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा का वोट भी काफी संख्या में बृजपाल को गया। इससे कांग्रेस को बढ़त मिली और जीत दर्ज की।
इसी तरह रादौर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के श्याम सिंह राणा व कांग्रेस के मौजूदा विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी के बीच था। यहां कहा जा रहा था कि श्याम सिंह राणा की जीत तय है। बीएल सैनी को केवल कांग्रेस की तथाकथित लहर का ही फायदा मिल सकता है। यहां पर तीसरे प्रत्याशी बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा खुद मैदान में थे।
जिला परिषद की सीट पर 12 साल से इनका ही कब्जा है। धर्मपाल को अनुसूचित जाति के अलावा अन्य जातियों का भी कुछ प्रतिशत वोट मिला। धर्मपाल तिगरा ने चुनाव में 11182 वोट लिए। कांग्रेस के बिशन लाल सैनी को चुनाव में 13132 वोट से हार का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

बसपा के साथ असपा ने भी पहुंचाया नुकसान
बसपा के अलावा आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने भी दोनों सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशियों का खेल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साढौरा विधानसभा सीट से असपा ने सोहिल को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें चुनाव में 4459 वोट मिले। वहीं, रादौर से असपा प्रत्याशी मंदीप टोपरा को 2952 वोट मिले। यहां बसपा व असपा का वोट मिलकर 14141 हो जाता है। यहां से बीएल सैनी 13132 वोट से हारे।
साढौरा सीट पर प्रत्याशियों को राउंड अनुसार मिले वोट:

राउंड बलवंत सिंह बृजपाल छप्पर रेनू बाला
1 4101 2856 3642
2 2731 3054 4692
3 2859 3008 4095
4 3139 2085 2723
5 3572 1640 2793
6 3381 3737 4234
7 2488 3104 3430
8 3065 2252 2794
9 2904 2442 3669
10 4790 1840 3654
11 2435 3608 3194
12 2438 3272 2655
13 3925 2955 1555
14 2557 3718 2638
15 2076 2237 2956
16 2409 4250 1868
17 3417 3056 2007
18 2067 2645 3146
19 1254 1629 1503

रादौर सीट पर प्रत्याशियों को राउंड अनुसार मिले मत

राउंड धर्मपाल बीएल सैनी श्याम सिंह राणा
1 578 4252 4275
2 1017 4012 3540
3 442 2413 4511
4 153 2058 3995
5 588 4225 3752
6 663 3629 2902
7 447 3597 4057
8 1310 3990 3515
9 1161 4055 4654
10 996 4623 3746
11 1265 4015 4695
12 285 3366 4708
13 93 2794 5317
14 175 3288 5503
15 752 3160 4514
16 702 2927 5112
17 326 3424 4321
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें