मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से बुधवार को बिजली निगम कार्यालय रादौर पर दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट सचिव मोहनलाल कंडरौली ने की। कर्मचारियों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि नए एएलएम के वार्षिक वेतन में वृद्धि की जाए। ब्लॉक प्रधान राजेश कांबोज ने बताया कि यूनियन की ओर से विभाग के उच्चाधिकारियों से नए एएलएम के वेतन बढ़ोतरी के बारे में बातचीत हो चुकी है। विभाग की ओर से आज तक नए एएलएम के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। जिसको लेकर कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। यदि विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर प्रवेश सैनी, जितेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सचिन, राकेश, जेई सतपाल, जेई अमित, राकेश, बलजीत, अमन, सूरजमल, विकास, नवल किशोर, सुमित मौजूद रहे।