रादौर। बिजली निगम कार्यालय रादौर में एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रधान प्रवीण सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुबंधित कर्मचारी नीति एक सितंबर 2006 के भाग दो के अंतर्गत वर्ष 2008 से बिजली विभाग हरियाणा में कार्यरत डायरेक्ट पेरोल कर्मचारियों को जबरन हरियाणा कौशल रोजगार निगम में जोड़ने का काम कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान राजेश कुमार, सचिव मोहन कंडरौली, सह सचिव निर्मल सिंह, उप प्रधान अभिलाष, शंटी कांबोज, मंजेश, संजय कुमार, कुलदीप मौजूद रहे। संवाद