फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहजादपुर में ट्रांसफॉर्मर फूंकने से बिजली रही गुल

Thu, 07 Aug 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र के शहजादपुर गांव के लोग मंगलवार रात से बिजली संकट झेल रहे हैं। गांव का मुख्य ट्रांसफॉर्मर रात लगभग 11 बजे अचानक फूंक गया, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को बार-बार कॉल किए, लेकिन किसी ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

12 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न कोई टीम मौके पर पहुंची, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। गांव में बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। गांव के ट्यूबवेल बिजली से चलते हैं, जिससे घरों में पानी तक नहीं पहुंच पाया। महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुरेश का कहना है कि अधिकारियों को कई फोन किए, लेकिन किसी ने न फोन उठाया, न कोई जवाब दिया। बिजली निगम के अधिकारियों की यह लापरवाही गांव को संकट में डाल रही है। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि पहली बार नहीं हुआ। ट्रांसफॉर्मर की स्थिति कई महीनों से खराब थी। कई बार शिकायत की जा चुकी थी।
विज्ञापन

लेकिन बिजली निगम ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने बिजली निगम के कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
उधर, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम सब अर्बन जगाधरी के एसडीओ का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जंपर खराब हो गए है। दूसरा ट्रांसफार्मर रखने की प्रकिया तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें