व्यासपुर। बिजली की नई लाइन डालने के चलते व्यासपुर की बिजली आपूर्ति 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। बिजली निगम व्यासपुर के एसडीओ रामकुमार सैनी ने बताया कि वीरवार को नए बस स्टैंड व्यासपुर के पास नए फीडर की लाइन डालने का काम किया जाएगा। जिसके चलते व्यास भवन, चंदाखेड़ी रोड़, अनाज मंडी, गुलशन कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी और मेन बाजार की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दो बजे तक बंद रहेंगी।