यमुनानगर। 66 केवी सबस्टेशन गुलाब नगर से चलने वाले सात फीडर से लगते क्षेत्र में मंगलवार को सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के यमुनानगर सर्कल से एसई यशबीर सिंह ने बताया कि 66 केवी सबस्टेशन गुलाब नगर से 11 केवी मुखर्जी पार्क अर्बन, 11 केवी गुलाब नगर अर्बन, 11 केवी समता योग आश्रम अर्बन, 11 केवी जिला जेल अर्बन, 11 केवी नोर्थ स्टार इंडस्ट्रीज, 11 केवी मित्तल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज व 11 केवी गुप्ता मेटल इंडस्ट्रीज फीडर चलते हैं। यहां मरम्मत के कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति 19 जुलाई को सुबह 9 से 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।