यमुनानगर। बिजली निगम के एसई नरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली संबंधित शिकायत निवारण हेतु सर्कल स्तर पर बिजली अदालत का गठन किया गया है। जिसके द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 से दोपहर एक बजे तक अधीक्षक अभियंता कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय पर कन्हैया साहिब स्थित अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में पहुंच कर अपनी बिजली संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का जल्द निपटारा करवाएं। संवाद