फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पानी रिसने से जिला अस्पताल में खराब हो रहे बिजली पैनल

Sun, 07 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिजली के पैनल को ठीक करते मिस्त्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छत व अंडरग्राउंड पाइप से आ रहे पानी से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में केवल दीवारों पर सीलन ही नहीं आ रही बल्कि इसमें लगे बिजली के पैनल भी खराब हो रहे हैं। आए दिन जिला अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय में बिजली के पैनल में खराबी आ रही है।
खराबी की वजह से कई दिन तक सिविल सर्जन कार्यालय की बिजली गुल रही। अभी भी कई कमरे ऐसे हैं जिनमें बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अस्पताल में मूल समस्या को ठीक करने के लिए अभी तक कोई ठोक पीडब्ल्यूडी की तरफ से नहीं उठाया गया। जिस कारण अस्पताल में रोजाना कोई न कोई खामी उजागर हो रही है।
विज्ञापन

ढाई साल पहले ही जिला नागरिक अस्पताल का निर्माण हुआ था। निर्माण पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इतनी मोटी रकम खर्च होने के बाद भी अस्पताल में खामियों की भरमार है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी दो साल में अस्पताल की छत से टपकने वाले पानी को रोकने में बेबस दिखे। आज तक यह पता नहीं लगा पाए कि पानी कहां से आ रहा है।
पीडब्ल्यूडी की बिजली शाखा के अधिकारियों का कहना है कि सिविल वर्क यदि ठीक हो जाए तो उनके बिजली के उपकरण खराब होने से बच सकते हैं। अब तक कई लाख रुपये के पैनल खराब हो चुके हैं। यदि पानी के रिसाव को तत्काल बंद नहीं किया गया तो पैनल खराब होने की यह समस्या यथावत बनी रहेगी।
काम प्रभावित, करंट का भी खतरा
बिजली गुल होने जिला अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। एक दिन तो बिजली बंद होने से अस्पताल में सुबह के समय कई घंटे तक ओपीडी की पर्ची ही नहीं कट पाई थी। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय में बिजली बंद रहने से सारा कार्य ही प्रभावित हो रहा है। कंप्यूटर भी नहीं चल पाते। पानी का रिसाव होने दीवारों में करंट आने का खतरा भी रहता है। करंट आने पर मरीजों, स्टाफ व डॉक्टरों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।
अस्पताल में हो रहे पानी के रिसाव का प्रबंध करने में लगे हैं। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है। यह पानी पाइपों से होते हुए बिजली के पैनल में आ रहा है। यही वजह है कि रोजाना कोई न कोई पैनल खराब हो रहा है। समस्या का समाधान कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। - संदीप वर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी बिजली शाखा यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें