फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में बिजली निगम कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार दो घंटे तक प्रदर्शन किया। साथ ही एचआरईसी कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियां फूंकी।
यूनियन के प्रधान प्रमोद ने कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की ओर से तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किए जाने पर प्रदेश सरकार ने इस हड़ताल को टलवाने के लिए निजीकरण सहित कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब सरकार कर्मचारियों से किए वादों से मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार चोरी छिपे नूंह व गुरुग्राम में निजी कंपनियों को समानांतर लाइसेंस देने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए है। सरकार की इस वादाखिलाफी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अगर सरकार का यही रवैया जारी रहा तो बिजली कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सुशील सैनी, पाल चंद, अमृत लाल, मनजिंद्र सिंह, संजीव व राजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें